Wednesday, November 4, 2026
Home National श्रीगंगानगर में रेलवे लाइन पर धमाका, ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद...

श्रीगंगानगर में रेलवे लाइन पर धमाका, ट्रेन गुजरने के कुछ देर बाद हुई वारदात

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर बीती रात करीब 9:45 बजे एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे ट्रैक के 2 सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। यह धमाका पैसेंजर ट्रेन के वहां से गुजरने के लगभग 45 मिनट बाद हुआ, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एटीएस, सीआईडी, डॉग स्क्वायड और रेलवे की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सुरक्षा के कारण इस रूट की सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 

Advertisements

बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के कारण रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह से टूट गए। पटरियों के बीच 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया। ये घटना मंगलवार देर रात करीब 9:45 बजे, अनूपगढ़ कस्बे के 50 जीबी गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह 6 बजे तक इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल की गई थीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि सीमावर्ती इलाके में इस ब्लास्ट के पीछे असामाजिक तत्वों या देश विरोधी ताकतों का क्या हाथ है। 

पुलिस अधिकारी ने इस धमाके के मामले पर कहा कि मैंने और मेरी टीम ने मौके का जायजा लिया है। अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। FSL और ATS की टीम भी यहां पहुंची। असल में क्या हुआ है, वह हम जांच के बाद ही बता पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here