
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आर्टिटेक्ट रिपन हांडा का मोटरसाइकिल चोरी होने का समाचार मिला है। जानकारी देते हुए हांडा ने बताया कि वह बाद दोपहर करीब 3 बजे धोबीघाट चौंक स्थित अपने कार्यालय आए थे तथा उन्होंने मोटरसाइकल (पीबी 07 बीके 8775) नीचे आफिर के बाहर खड़ा किया था। चंद ही मिनटों में जब वह नीचे उतरे तो उनका मोटरसाइकिल गायब था।

इस पर उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दो युवक उनके आफिस के बाहर आए और एक युवक सीढ़ियों में बैठ गया तथा दूसरे ने बाइक को कोई चाबी आदि लगाकर खोला और वह चोअ की तरफ भाग बाइक लेकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने थाना सिटी पुलिस को इसकी जानकारी दी।












