Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सरकार विरोधी आंदोलनों में सरकार समर्थक भी अपनी आवाज़ बुलंद करेंः गैंद/राणा

सरकार विरोधी आंदोलनों में सरकार समर्थक भी अपनी आवाज़ बुलंद करेंः गैंद/राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देश में चल रहे सरकार-विरोधी आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों मैं कुछ देश विरोधी व असामाजिक तत्व घुस आए हैं, इस बात का प्रगटावा नई सोच संस्था के संस्थापक प्रधान अशवनी गैंद और सामाजिक एवं वातावरण प्रेमी राणा वीर प्रताप ने किया। गैंद और राणा ने कहा कि इसे देखते हुए हम सरकार की नीतियों और कार्यों का समर्थन करने वाले नागरिकों से अपील करते हैं कि वे भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ व देश को गृह युद्ध में जाने से बचाए । उन्होने कहा कि हमारी अपील है कि सरकार समर्थक नागरिक केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित न रहें बल्कि आवश्यकता होने पर वे शांतिपूर्ण, अनुशासित और कानून के दायरे में रहकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अपनी बात रखें तथा जिन नीतियों और निर्णयों को वे देशहित में उचित मानते हैं, उनके समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद करें।

Advertisements

उन्होने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को सरकार की आलोचना करने का अधिकार है और इसके साथ ही सरकार की नीतियों के समर्थन में अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार भी है। हमारा उद्देश्य किसी किस्म का विरोध या टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात समाज और सरकार के सामने रखना हैं। हम देश के सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे अपने विचारों को तथ्यों, तर्क और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखें। किसी भी परिस्थिति में हिंसा, नफरत या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से बचें और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें। आओ, लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाएँ और देशहित में अपनी आवाज़ शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से उठायें। इस अवसर पर हरीश गुप्ता हैप्पी, नीरज गैंद, राज कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here