Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी पर किया गया संचलन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी पर किया गया संचलन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, होशियारपुर नगर द्वारा विजयदशमी पर डी ए वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर के प्रांगण में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डी ए वी कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्य एवं ट्रिपल एम संस्थानों के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कपूर ने की। उनके साथ मंच पर जिला संघचालक अशोक चोपड़ा एवं नगर संघचालक दनेश शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर क्षेत्र के प्रचारक जतिन विशेष रूप से उपस्थित हुए। शस्त्र पूजन के बाद जतिन ने अपने वक्तव्य में संघ के गौरवमयी इतिहास पर चर्चा की एवं राष्ट्र के सामने आई विषम परिस्थितियों में संघ द्वारा उनका सफलतापूर्वक सामना करने की घटनाओं का उल्लेख किया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय पटल पर पंच परिवर्तन ला कर ही एक सुदृढ़ समाज एवं राष्ट्र का निर्माण संभव है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक दायित्व, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी अपनाना हर नागरिक की ज़िम्मेवारी है। उन्होंने आवाहन किया की सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र एवं समाज हित में सदैव डटे रहना चाहिए। वर्तमान के परिदृश्य में राष्ट्र के सामने आ रही विघटनकारी शक्तियों का एकजुट होकर मुक़ाबला करने की ज़रूरत पर उन्होंने बल दिया। इसके उपरान्त सभी स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न बाजारों से पथ संचलन किया। नगर निवासियों ने विभिन स्थानों पर पुष्पवर्षा करके इस संचलन का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में 224 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को देखने नगर से बहुत से प्रबोध जन एवं मातृशक्ति उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here