Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन और छात्राओं के...

भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन और छात्राओं के लिए न्याय की मांग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और 11 छात्राओं के लिए न्याय की मांग की। महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिन्दु सूद, त्रिशला देवी, पूर्व पार्षद सुषमा सेतिया, हेमलता विग, सुनीता, गौरी, कोमल, अंजली, गीता एवं सुदेश सहित अन्य महिलाओं ने मातृ शक्ति के प्रति कांग्रेस के कठोर, अनैतिक और असंवेदनशील रवैये की निंदा की और कहा कि कांग्रेस ने सदा ही महिलाओं के प्रति गैरजिम्मेदाराना रवैया रखा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के रवैये से साफ है कि इस पार्टी को भले ही एक महिला चला रही हो, लेकिन उनकी पार्टी के नेताओं को महिलाओं की शक्ति एवं मान सम्मान से कुछ लेना देना नहीं है। इस दौरान उन्होंने उन 11 छात्राओं के लिए न्याय की मांग की और एकजुटता से सभी ने महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर सजा और जल्दी न्याय की मांग उठाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here