
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डा. बीआर अंबेडकर वैल्फेयर सोसायटी कडियाना व द ब्लड एसोसिएशन सुमित गुप्ता की तरफ से दिनकर कपिला की अध्यक्षता में अपने पिता स्व. प्रेमपाल की याद में सिविल अस्पताल होशियारपुर में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन बाबा रविंदरनाथ जी (बजवाड़ा) द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ब्रमशंकर जिंपा मुख्य अतिथि तथा मेयर प्रवीण सैनी, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, यशपाल शर्मा, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, कुलवंत सैनी, वरिंद्रदत्त वैद्य, चंद्रप्रकाश सैनी ने विशेषातिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्त दान किया और औरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने दिनकर के प्रयास की सराहना की और कहा कि जो बच्चे माता-पिता की सेवा करते हैं और उनके जाने के बाद उनकी याद को जनसेवा के माध्यम से ताजा रखते हैं वह जिंदगी में सभी खुशियां पाते हैं।

इस मौके पर दिनकर कपिला ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं व हर स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जितनी रक्त की आवश्यकता है, उतनी मात्रा में लोग रक्तदान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि निश्चित रूप से रक्तदान करें तथा लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर दिनकर कपिला ने अस्पताल के प्रबंधकों, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. स्वाति व एसएमओ डा. नेहापाल व डा. नवजोत तथा स्टाफ दिलबार सिंह व संदीप सिंह (एमएलटी ग्रेड-1), कौंसलर कमलप्रीत कौर, डा. विशाली वर्मा, डा. गुरिका आदि का धन्यवाद किया। इस मौके पर राजीव सैनी, अशवनी शर्मा छोटा, प्रमोद शर्मा, जीतू, मलकीत मरवाहा, विजय अरोड़ा, ब्राहमण सभा प्रधान हनी शर्मा, धर्मपाल लाडी आदि उपस्थित रहे।












