
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रतिष्ठित मंदिर शक्ति मंदिर जिसे केशव मंदिर भी कहा जाता है कि समिति द्वारा संजीव कुमार सैनी जो कि सुरिंदर पाल (घुग्गी) के सुपुत्र है संचालक के तौर पर मनोनीत किया गया है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद तथा भाजपा नेताओं सुरेश भाटिया बिटटू, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, पुनीत शर्मा आदि द्वारा दुशाला तथा चुनरी डाल कर सम्मानित किया गया।

श्री सूद कहा कि ने शहर के बीचो-बीच स्थित शक्ति मंदिर जो कि लोगों की आस्थाओं का केंद्र है ही उसके अतिरिक्त मंदिर की प्रबंधक समिति द्वारा एक बहुत बड़ा हॉल समाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भी बनाया गया, जिसका लाभ लंबे समय से होशियारपुर वासी उठा रहे है। संजीव कुमार सैनी से पहले उसके पिता सुरिंदर कुमार (घुग्गी) भी मंदिर की प्रबंधक समिति में अहम भूमिका निभाते आ रहे है तथा मंदिर के विकास व लोगो की सेवा करते रहे है। इस मौके पर उन्होंने संजीव कुमार सैनी को मंदिर की बेहतरी में योगदान डालने के लिए बधाई तथा शुभकामनाएं दी।











