Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur खुशी शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी में तीसरा स्थान पाकर चमकाया सरकारी...

खुशी शर्मा ने ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनी में तीसरा स्थान पाकर चमकाया सरकारी स्कूल अज्जोवाल का नाम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी हाई स्कूल भागोवाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय साइंस प्रदर्शनी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल की छात्रा खुशी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए गाइड टीचर मंजीत कौर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में ब्लॉक के बहुत से स्कूलों ने भाग लिया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की साइंस प्रदर्शनी में बच्चों को साइंस के प्रति अपने लगाव के साथ-साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि आज के दौर में बच्चों को साइंस के विषय संबंधी जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि वास्तविकता की कसौटी पर हर चीज को परख का जीवन में आगे बढ़ सके। स्कूल पहुंचने पर लेक्चरर अनु आनंद ने सुबह की सभा में खुशी शर्मा को सम्मानित किया। इस मौके पर लेक्चरर सीमा हांडा,राजिंदर पाल सिंह,सुकृति कश्यप किशोर लाल आदि भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here