Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur सी.ए.एस.ओ अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 39 को पकड़ा, आरोपियों से 9.4...

सी.ए.एस.ओ अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 39 को पकड़ा, आरोपियों से 9.4 लाख रुपए की ड्रग मनी, हैरोइन व अवैध शराब की बरामद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डी.जी.पी दिनकर गुप्ता के निर्देशों पर प्रदेश भर में नशे व अवैध शराब के खिलाफ अभियान के अंतर्गत आज होशियारपुर पुलिस ने जिले में नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिले भर में कोरडन एंड सर्च आप्रेशन(सी.ए.एस.ओ) चलाया। विभिन्न इलाकों में की गई तलाशी के अंतर्गत पुलिस टीमों ने आरोपियों से अवैध शराब, हैरोइन, नशीला पाउडर व 9.4 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

Advertisements

इस अभियान की निजी तौर पर निगरानी कर रहे एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि गढ़शंकर के गांव चक्क रौटा, दसूहा के गांव हारटा, जलोटा, तलवाड़ा के गांव संदपुर व हाजीपुर के गांव घसीटपुर तुरां में अभियान चलाया गया। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी हॉटस्पाट की पहचान की गई व होशियारपुर के वाल्मीकि मोहल्ला व टांडा के चंडीगढ़ कालोनी में सी.ए.एस.ओ अभियान चलाया गया। माहल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 8 मामले एन.डी.पी.एस व आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2,07,000 मिलीलीटर अवैध शराब, 185 ग्राम हैरोइन, 286 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। आरोपियों से 9.4 लाख रुपए की ड्रग मनी, 2 एक्स.यू.वी, एक आई-20, एक हौंडा सिटी सहित चार वाहन बरामद किए गए हैं।

भविष्य में भी इस तरह के अभियान रहेंगे जारी: नवजोत सिंह माहल

नवजोत सिंह माहल ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के औचक अभियान जारी रहेंगे ताकि अवैध ड्रज्ज व शराब के खतरे को खत्म किया जा सके। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने आस-पास ऐसी गलत गतिविधियों के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए आगे आएं ताकि पुलिस ऐसे समाज विरोधी तत्वों के खिलाप तुरंत कार्रवाई कर सके। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरिंदर कुमार उर्फ निंदर निवासी चक्क रौटा, विकास उर्फ विक्की निवासी बीनेवाल गढ़शंकर, बलजिंदर सिंह निवासी चब्बेवाल, सौरभ कुमार व विक्रम उर्फ बिक्की दोनों निवासी वाल्मीकि मोहल्ला होशियारपुर के तौर पर हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here