Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur मैया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में 41वें भगवती जागरण का...

मैया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम में 41वें भगवती जागरण का भव्य आयोजन, वर्षा जम्वाल ने बांधा समां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मैया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड़ की तरफ से 41वां वार्षिक जागरण बड़ी धूमधाम से करवाया गया। इस मौके पर महंत रमिंदर दास जी, महंत सत्यव्रत नंद जी भुगरनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा, मेयर परवीन सैनी, चेयरमैन करमजीत कौर, पूर्व मंत्री विजय सांपला, विश्वनाथ बंटी, डीएसपी संजीव शर्मा, कवि खुल्लर, पार्षद नीलम पूर्व डीएसपी मलकीत सिंह, मास्टर सतपाल, साहिल सांपला, एडवोकेट नवीन जैरथ, साईं सोहन स्वीटस गढ़दीवाला संजीव अहोरी, सतीश गुप्ता, अशोक कुमार गोगीया, विकास स्टील, कपल सूद, शाखा बग्गा, मनीष उप्पल, हरि ओम ट्रेड गोयल पाइप हाउस, देविंदर कुमार काला, अजय पराशर, सोनु भवानी स्टील, अनिल ठेकेदार, प्रेम बंसल, संजीव सिंगला, राजीव सिंगला, सेठ तिलक राज, जसवीर सिंह कपूरथला, कुलभूषण शर्मा (यूएसए), सतीश कुमार (यूएसए) ने भगवती पूजन करवाए।

Advertisements

इस अवसर पर अलग-अलग जागरण पार्टियों के अलावा जम्मू की बेटी वर्षा जम्वाल ने भगवती महिमा का गुणगान करके उपस्थिति को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने भेटों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया और पंजाबी, हिन्दी के साथ-साथ डोगरी भाषा में गाई गई उनकी भेटों को सभी ने खुब सराहा। भगवती जागरण के विश्राम पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्याम लाल ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों की तरफ से आए हुए मेहामनों, श्रद्धालुओं और जागरण पार्टियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here