Wednesday, November 4, 2026
Home Latest श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 15 जरुरतमंद परिवारों को किया राशन वितरण

श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 15 जरुरतमंद परिवारों को किया राशन वितरण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल ( रजि.) की तरफ से किए जा रहे जन कल्याण कार्यों के अंतर्गत श्री राम भवन चांद नगर बहादुरपुर में 273वें राशन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  रवि कांत जैन ने अपने पौत्र प्रित्रक्ष जैन के जन्मदिन पर 15 जरुरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। उनके साथ मनत जैन, श्रेया जैन और प्रेक्षा जैन भी उपस्थित थे। रवि जैन ने कहा कि हमें मन की शांति और प्रभु कृपा के लिए गरीब एवं जरुरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। उन्होने ये भी विश्वास दिलाया कि हमारा परिवार भविष्य में भी जन कल्याण कार्य केलिए मण्डल का सहयोग करता रहेगा ।

Advertisements

इस मौके पर मण्डल की ओर से हरीश सैनी, महिन्द्रपाल गुप्ता, सुरेन्द्रओहरी, अशवनी चोपड़ा, सुनील प्रिये, तिलक राज वर्मा, जे.के.शर्मा, रमन वर्मा, एस.पी.गौतम, मास्टर निहाल चन्द, रमन खन्ना,  बलदेव सिंह, सुरेन्द्र लक्की,  विपन गुप्ता, सोम नाथ, महेश कुमार मोनू, अशोक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here