Wednesday, November 4, 2026
Home Latest सत्संग घरों में ठहरे जम्मू से संबंधित लोगों का रेगुलर किया जा...

सत्संग घरों में ठहरे जम्मू से संबंधित लोगों का रेगुलर किया जा रहा है मैडिकल: जिलाधीश

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के निर्देशों पर जहां जम्मू-कश्मीर से संबंधित व्यक्तियों का रेगुलर मैडिकल चैकअप किया जा रहा है, वहीं सुचारु तरीके से देखभाल भी की जा रही है, ताकि इन व्यक्तियों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। वर्णनीय है कि प्रशासन की ओर से राधा स्वामी सत्संग घर टांडा में 56 व सत्संग घर डेरा राधा स्वामी ब्यास, गांव पलाकी(मुकेरियां) में 51 व्यक्तियों को ठहराया गया है, जो कि कफ्र्यू के दौरान फंस गए थे। उक्त राधा स्वामी सत्संग घर के सहयोग से इन व्यक्तियों के लिए खाने के अलाव सामाजिक दूरी यकीनी बनाई गई है व लगातार मैडिकल चैकअप भी करवाया जा रहा है।

Advertisements

उधर आज एस.डी.एम. होशियारपुर अमित महाजन ने वैसाखी का पवित्र दिवस घरों में ही मनाने के लिए अलग-अलग धार्मिक संस्थाओं से बातचीत करते हुए पंजाब सरकार के फैसले से परिचित करवाया। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए इस बार वैसाखी घरों में ही मनाई जाए।
अपनीत रियात ने मास्क पहनने को जरुरी करार देते हुए बताया कि हर व्यक्ति के लिए घर से बाहर निकलने के समय मास्क पहनना जरुरी है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान, गलियां, अस्पताल, कार्यालय, बाजार आदि में जाते समय सूती कपड़े का मास्क या ट्रिपल लेयर मास्क पहनना जरुरी है।

इसके अलावा किसी भी वाहन पर सफर कर रहा व्यक्ति या कार्यालय/ कार्य स्थान/ कारखाने आदि में काम करने वाला हर व्यक्ति मास्क जरुर पहनेगा। उन्होंने कहा कि घर में सूती कपडऩे से तैयार कि मास्क को साबुन, डिटरजेंट से अच्छी तरह धोकर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मास्क उपलब्ध नहीं है तो रुमाल, दुपट्टे आदि का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने सख्त हिदायत करते हुए कहा कि यदि कोई हिदायतों का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में जाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here