
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अग्निवीरों के लिए एक राहत भरी खबर प्रकाश में आई है। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया। इसके तहत अग्निवीरों के कार्यकाल को दो साल तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस बदलाव से अग्निवीरों को सेना में सेवा देने का अधिक समय मिल सकेगा। इस फैसले को अग्निवीरों के लिए अहम कदम माना जा रहा है। कार्यकाल बढ़ने से उन्हें सैन्य प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

हालांकि, इस बदलाव को लेकर अभी आधिकारिक आदेश, लागू होने की तारीख और इससे जुड़ी अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में चार साल के लिए अग्निवीर के रूप में भर्ती किया जाता है। चार साल की सेवा पूरी होने के बाद प्रदर्शन और सेना की जरूरत के आधार पर अधिकतम 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सेवा में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अब सेवा करने का समय बढ़ाया गया है।












