Sunday, September 20, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब ने गौशाला में श्रद्धालुओं को दिया सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण...

रोटरी क्लब ने गौशाला में श्रद्धालुओं को दिया सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): राधा अष्टमी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर द्वारा श्री स्नेह बिहारी मंदिर में एक विशेष सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए। इस मौके पर क्लब की अध्यक्षा रोटेरियन सुमन नय्यर ने श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित करते हुए कहा कि तुलसी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है। इसके साथ ही पौधे वितरित करने का उद्देश्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और अपने घरों में हरियाली को बढ़ावा देना भी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी आवश्यकता को पूरा करने का नाम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और अच्छे संस्कारों को आगे बढ़ाने का माध्यम भी है। राधा अष्टमी जैसे पावन अवसर पर तुलसी के पौधों का वितरण श्रद्धा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण, तीनों को एक साथ जोड़ने वाला सुंदर प्रयास है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से राकेश मरवाहा एवं हनीष का विशेष सहयोग रहा।

इस मौके पर रुचि आनंद, अंजू तिवारी एवं दिव्या चोपड़ा ने भी श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित करने में सक्रिय रूप से सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here