जनता को नगर निगम चुनावों में सोच-समझ कर वोट डालने के लिए किया जागरुक: कर्मवीर बाली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर में दहशत का माहौल बनाने के लिये कांग्रेस के पुराने कार्यकत्र्ताओं को नजऱ अंदाज करके प्र से सम्बंध रखने व असमाजिक तत्वों को नगर निगम का चुनाव लड़ाया जा रहा है और नियमों को ताक पर रख कर नगर निगम का मेयर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। यह जानकारी जिला संघर्ष कमेटी व लोकी बाडी सैल के प्रधान कर्मवीर बाली ने दी। कर्मवीर बाली ने कहा आज वार्ड न-31 तुलसी नगर में एक मीटिंग बुलाई गई जिसमें जनता को नगर-निगम चुनाव में सोच समझ कर वोट डालने के लिये जागरुक रहने को कहा गया।

Advertisements

कर्मवीर बाली ने आगे कहा नगर निगम चुनाव शहर में दहशत फैलाने व दहशत मुक्त रखने वालों के बीच में होगा। उन्होंने आगे कहा जनता की दी गई एक एक वोट भाजपा का बहुमत से मेयर बनायेगी और दहशत मुक्त रखेगी। लॉक डाऊन में जो लोग धरों में दुबके रहे उस समय जनता को उनकी सख्त ज़रुरत थी वो कोरोना के डर से जनता से दूर रहे और जनता को उनके रहमों कर्म पर छोड़ दिया और आये दिन उद्धघाटन पे उद्धघाटन कर रहे हैं क्या अब कोरोना समाप्त हो गया है। कर्मवीर बाली ने कहा गलियां, नालियों को वो विकास नहीं मानते वो इंडस्टरीज को विकास मानते हैं जिससे बेराजग़ारों को रोजग़ार मिले।

कर्मवीर बाली ने सवाल करते हुये कहा कि उद्योगमन्त्री बतायें चार साल में कौन सी इंडस्ट्रीज उन्होंने लगाई और यह भा बताएं कि किस बेरोजग़ार को 2500 रूपए महीना बेरोजग़ारी भत्ता दिया गया। जनता जागरुक है और समझ चुकी है कि उद्धघाटन मन्त्री मूर्ख बनाकर वोट प्राप्त करनें का प्रयास कर रहे हैं जिसे जनता अस्वीकार कर देगी। इस अवसर पर नवल किशोर कालिया, अजय शर्मा, मीना बाली, सरोज रानी, स्वर्ण लता, संजू मैथ्यू, सतिन्द्र कौर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here