
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री दुर्गा मंदिर जनौड़ी में श्री मद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य गणेश दत्त शास्त्री ने भगवान जी की आरती के साथ कथा को आगे बढ़ाते हुए कान्हा के जन्म उत्सव की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने पूतना प्रसंग का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया कि कान्हा जिस कार्य के लिए प्रकट हुए थे, वोह उन्होंने प्रारंभ कर दिया। उन्होंने भगवान के नामकरण संस्कार का भी वर्णन किया। उन्होंने नीतां जिन्हा दियां अच्छियां राम उन्हां नूं मिलदे सुना कर सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया।

इस मौके सुदर्शन कुमार मिंटू, ज्योति प्रकाश, दविंदर सिंह हैप्पी, विनोद कुमार, मनोहर लाल, प्रवीन वीनू,पदम सिंह, तरसेम लाल, राहुल शर्मा, सर्वजीत सिंह, कृष्ण पाल, राजेन्द्र सिंह, अशोक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मस्त राम, स्वामी सिंह, रजत कुमार, जतिंदर सिंह,सृष्टा,अंजू, शारदा,आशू, अनुशील , रेनू, के साथ साथ जनौड़ी एवं आस पास के बहुत से भक्त उपस्थित थे।











