Friday, October 9, 2026
Home hoshiarpur खेडां वतन पंजाब दीयां-2026: माहिलपुर में 17 से 23 अक्टूबर तक होंगे...

खेडां वतन पंजाब दीयां-2026: माहिलपुर में 17 से 23 अक्टूबर तक होंगे राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबले

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खेडां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जिले में होने वाले राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों की तैयारियों को लेकर आज समीक्षा मीटिंग की गई, जिसमें जरूरी प्रबंधों और तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सहायक कमिश्नर (ज) डॉ. सुमित मुध ने बताया कि अंडर-14 से अंडर-40 आयु वर्ग तक पुरुष और महिला वर्ग के राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबले माहिलपुर में 17 से 23 अक्तूबर तक करवाए जाएंगे।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 17 से 20 अक्तूबर तक पुरुषों और 20 से 23 अक्तूबर तक महिलाओं के राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबले होंगे। उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों की सुविधा को तरजीह देते हुए मेडिकल सुविधाएं, सुरक्षा प्रबंध, खिलाड़ियों के ठहरने, साफ-सफाई, भोजन, अस्थायी शौचालय, पीने के पानी सहित अन्य जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ये मुकाबले फुटबॉल स्टेडियम माहिलपुर, श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर, प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्टेडियम माहिलपुर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर और फुटबॉल स्टेडियम बाहोवाल में करवाए जाएंगे। इस मौके पर एस.डी.एम. गढ़शंकर संजीव कुमार और जिला खेल अधिकारी सुरजीत सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here