Sunday, October 4, 2026
Home hoshiarpur 17 से 20 दिसंबर तक होशियारपुर में बहेगी सत्संग की धारा

17 से 20 दिसंबर तक होशियारपुर में बहेगी सत्संग की धारा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: राकेश भार्गव। गीता भवन मानस कुंज चिंतपूर्णी मार्ग होशियारपुर में पूज्य सदगुरु साध्वी सुश्री भुवनेश्वरी देवी जी (पांच शाम कन्हैया के नाम वाले) की अध्यक्षता में अनुपम भक्तिमय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से भक्तों ने पूरी श्रद्धा एवं भक्तिभाव से भाग लिया। सभी भक्तों के उत्साह एवं श्रद्धा को देखते हुए चार दिवसीय विराट संत सम्मेलन गीता भवन मानस कुंज चिंतपूर्णी मार्ग होशियारपुर में करवाने का निर्णय लिया गया।

Advertisements

सनातन धर्म की ध्वजा वाहक भुवनेश्वरी देवी जी ने बताया कि 17 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।18 से 20 दिसंबर तक विराट संत सम्मेलन करवाया जाएगा। जिसमें भारत के महान संत अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों का मार्गदर्शन करेंगे।इस कार्यक्रम में 19 दिसंबर रात्रि को मां भगवती की विशाल चौंकी करवाई जाएगी। उन्होंने सभी भक्तों को इस दिव्य एवं अलौकिक सत्संग में सपरिवार शामिल होकर प्रभू का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कहा।इस मौके बठिंडा से राष्ट्रीय अध्यक्ष तरसेम गोयल, राष्ट्रीय सचिव आनंद प्रकाश गुप्ता, के साथ साथ जालंधर,लहरा गागा,रतिया,राणियां, 

चढ़वाल,जैतो, पानीपत,मौड़ मंडी, अहमदगढ़,अजनाला,बरनाला,छर्रा, होशियारपुर,मानसा के भक्तों के साथ साथ चेयरमैन प्रेम सिंह राजपुरोहित, प्रधान तिलक राज गुप्ता,हरीश मोहन प्राशर, राकेश शर्मा, एवं अन्य भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here