Friday, October 2, 2026
Home hoshiarpur रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल ने दिव्यांग लड़की को भेंट की व्हीलचेयर

रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल ने दिव्यांग लड़की को भेंट की व्हीलचेयर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब होशियारपुर सेंट्रल के प्रेस सचिव नरेश कुमार साहबा ने प्रेस के नाम बयान जारी करते हुए बताया कि क्लब द्वारा मोहल्ला जगतपुरा, रेलवे रोड होशियारपुर में उप-प्रधान हरविंदर सिंह और सचिव नरेश कुमार हांडा की अध्यक्षता में एक साधारण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक 80 प्रतिशत जरूरतमंद दिव्यांग लड़की को व्हीलचेयर भेंट की गई।

Advertisements

इस दौरान उप-प्रधान ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों का आवेदन, जो व्हीलचेयर प्राप्त करने के लिए होगा, क्लब और अन्य साधनों का उपयोग करते हुए 3 सप्ताह में निपटाया जाएगा। इस अवसर पर नरेश कुमार हांडा, भूपिंदर कुमार, संदीप कुमार शर्मा और प्रोजेक्ट चेयरमैन जरनैल सिंह धीर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कुलदीप सिंह पत्ती, कमलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, सनमप्रीत सिंह, नरेश कुमार साहबा, विश्व बंधु, नरेश कुमार हांडा, भूपिंदर कुमार, हर्षविंदर सिंह, संदीप कुमार शर्मा, जरनैल सिंह धीर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here