
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी द्वारा मोहल्ला कीर्ति नगर, होशियारपुर में 18वां मां भगवती जागरण 17 अक्टूबर को करवाया जाएगा। इस संबंधी जनकारी देते हुए प्रधान कुलदीप धामी ने बताया कि इस संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंनें बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से मैंबरों को विभिन्न ड्यूटियां सौंप दी गई है।

श्री धामी ने बताया कि जागरण में पंडित सचिन शास्त्री तथा महंत रतन लाल माता रानी के भजनों का गुणगान करेंगें। आयोजकों ने शहर निवासियों से जागरण में बढ़चढ़कर पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर रामयश पाल, राकेश भाटिया, प्रगट राम, सनी ठाकुर, मनीष पाल, आशीष सोनू उमेश गुप्ता, कमलजीत सिंह, ओंकार, उमाशंकर, श्याम कुमार, विशाल कुमार, सुशील पंडित, सुनील शर्मा, विजय कुमार, सूरज कुमार, कुलदीप सिंह, दीदार सिंह, राकेश कुमार, संजय कुमार, अमरेश कुमार, परमपाल बब्ल, गंगा कुमार, शिवदीप सनी, गुरिंदर हनी, नतलेस नन्नू, परदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।












