Monday, November 16, 2026
Home Hoshiarpur संक्रांति के मौके पर भगवान परशुराम भवन में राकेश शर्मा ने परिवार...

संक्रांति के मौके पर भगवान परशुराम भवन में राकेश शर्मा ने परिवार सहित किया हवन, विधायक जिम्पा भी हुए नतमस्तक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा की तरफ से प्रधान मधुसूदन कालिया भगवान परशुराम भवन एकता नगर में संक्रांति के अवसर पर हवन यज्ञ करवाया गया। इस मौके पर पीसीआर इंचार्ज राकेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी किरण बाला शर्मा के साथ वैशाली शर्मा, उपासना शप्मा व भूपेश शर्मा ने परिवार सहित मुख्य यजमान के रुप में हवन यज्ञ में आहुति डालीं। इस दौरान हवन के बाद पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया, जिसके बाद भगवान की आरती एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने विशेष तौर से पहुंचकर माथा टेका और उपस्थिति से आह्वान किया कि समाज में कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव विश्व में शांति और सर्वसमाज की भलाई मांगी है तथा इस नाते भी हमें समाज में शिक्षा से वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सभा की तरफ से मुख्य यजमान एवं विधायक जिम्पा का सम्मान किया गया। इस मौके पर कमलेश शर्मा, ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, सुरेश तिवाड़ी, मदन लाल शर्मा, जतिंदर शर्मा, पवन शर्मा, राकेश भार्गव, पंडित ओंकारनाथ शर्मा, हरीश ऐरी, पं. गुरदेव प्रसाद, इंस्पैक्टर सुरिंदर शर्मा, पं. वरिंदर दत्त शर्मा, रवि दत्ता, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा, राजीव कार मोदगिल, पूर्व पार्षद ध्यान चंद ध्याना, पार्षद बलविंदर कौर, अश्वनी शर्मा छोटा सहित अन्य ब्राह्मण रत्न मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here