
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी समिति होशियारपुर की तरफ से 6वां विशाल भगवती जागरण 21 नवंबर दिन शनिवार को करवाया जा रहा है। विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने इस संबंधी निमंत्रण पत्र जारी करते हुए समिति संस्था को जागरण के आयोजन की बधाई दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर समिति के प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने कहा कि माता चिंतपूर्णी चौक की सुन्दरता एवं वहां पर करवाए जाने वाले आयोजनों में जहां विधायक जिम्पा का विशेष सहयोग है वहीं समस्त संस्थाओं और शहर निवासियों द्वारा भी बहुमूल्य योगदान दिया जा रहा है।

जिसके चलते आज वहां से गुजरने वाले लोगों को महामाई के लाइव दर्शन करने को मिल रहे हैं। चौक का वातावरण भक्तिमय होने से वहां से गुजरने पर असीम आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने सभी से भगवती जागरण में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्राह्ण सभा के प्रधान मधुसूदन कालिया, ब्राह्मण भलाई बोर्ड के चेयरमैन कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, इंस्पैक्टर राकेश कालिया, इंस्पैक्टर सुरिंदर शर्मा, समिति के उपाध्यक्ष विकास शर्मा, अमित गुप्ता, बलजीत जीतू, गौरव कक्कड़, विशाल गोलू, अमित शर्मा, वंश कुमार, पवन शर्मा, राकेश भार्गव सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।











