Monday, November 16, 2026
Home Jammu & Kashmir कुलगाम में हुई मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर लतीफ सहित 2 आतंकी...

कुलगाम में हुई मुठभेड़ में लश्कर का कमांडर लतीफ सहित 2 आतंकी ढेर

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने का समाचार है। इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर हो गए। इनमें लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल है।

Advertisements

कुलगाम जिले में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान लगातार छठे दिन भी जारी है। आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त अभियान चला रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here