Monday, November 16, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी आल्टो कार, 3 लोगों की मौ-त

हिमाचल प्रदेश में खाई में गिरी आल्टो कार, 3 लोगों की मौ-त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार है। यहां पर एक आल्टो कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप का है। बताया जा रहा है कि बारसान मोड़ के समीप एक ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

Advertisements

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। वहीं, खाई की गहराई के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार जैकोच्छा गांव निवासी कुमदास की बताई जा रही है। फिलहाल, अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here