
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। गगरेट क्षेत्र के जाड़ला कोईडी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसनें दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क पर मौजूद चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो प्रवासी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के रहने वाले थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेटा कार ने चारों लोगों को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस कंट्रोल रूम ऊना से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल क्रेटा कार को पुलिस थाना अम्ब के अधिकार क्षेत्र में रोक लिया गया है। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।












