Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal विशाल शर्मा बने गांव जोह के सरपंच, 408 मतों से प्राप्त की...

विशाल शर्मा बने गांव जोह के सरपंच, 408 मतों से प्राप्त की जीत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में हुए पंचायती राज चुनाव में जिला ऊना के तहत तहसील घनारी के गांव जोह से युवा प्रत्याशी विशाल शर्मा ने भारी मतों से जीत प्राप्त कर प्रधान पद जीता है। आपको बता दें कि विशाल शर्मा “द स्टैलर न्यूज़” के मुख्य संपादक संदीप डोगरा के मामा के लड़के हैं और पिछले 5-6 साल से राजनीति में सक्रिय युवा नेता के रुप में अपनी छवि स्थापित करने में सफल रहे हैं, जिसका प्रमाण यह है कि उन्हें गैंव के बड़े बुजुर्गों एवं मातृ व युवा शक्ति ने आशीर्वाद देकर इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

Advertisements

विशाल ने 408 मतों से विरोधियों को मात देते हुए जीत हासिल की। विशाल का कहना है कि जिस विश्वास के साथ गांव निवासियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से उन्हें साथ लेकर निभाने का पूरा प्रयास करेंगे ताकि वह अपने गांव को एक आदर्श गांव बनाने में कामयाब हो सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here