Saturday, October 10, 2026
Home Himachal दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में 18 को स्वास्थ्य जांच शिविर का...

दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में 18 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मां भगवती जन जागरण सेवा समिति ऊटपुर के सौजन्य से दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में निस्वार्थ भाव सेवा संगठन द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य “पहला सुख निरोगी काया” है। इस शिविर का आयोजन 18 अगस्त रविवार को सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक किया जा रहा है।

Advertisements

बहिष्मिति के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि 18 अगस्त को दुर्गा मंदिर एवं भवन ऊटपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, एनीमिया जांच, रक्त शर्करा जांच, रक्तचाप जांच तथा अन्य स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here