Friday, October 9, 2026
Home Latest होशियारपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

होशियारपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव जसपाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा आयोजित 43वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में भाग लिया। इस चैंपियनशिप में होशियारपुर जिले के दो खिलाड़ियों, जशनजोत घुमन और दीपजात घुमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर पंजाब और होशियारपुर का नाम रोशन किया।

Advertisements

इस अवसर पर पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मंतर सिंह बराड़ ने इन विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। होशियारपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सुलेरिया ने विजयी खिलाड़ियों, उनके कोच अभिषेक ठाकुर और अभिभावकों रामनिक सिंह और अमनजीत कौर को बधाई दी और भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here