Monday, October 26, 2026
Home Himachal दो दिन में कोल्हुसिद्ध मंदिर से निर्माण कंपनी हटाए मलबा वरना मैं...

दो दिन में कोल्हुसिद्ध मंदिर से निर्माण कंपनी हटाए मलबा वरना मैं भी आंदोलन में बैठूंगा लोगों के साथ: राजेंद्र राणा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेंद्र राणा ने कहा है कि नेशनल हाइवे निर्माण कंपनी दो दिन में कोल्हू सिद्ध मंदिर से मलबा उठाए अन्यथा लोगों के आक्रोश को देखते हुए प्रस्तावित आंदोलन में वह भी स्वयं लोगों के साथ बैठेंगे । राजेंद्र राणा बुधवार को  बारी पंचायत के कोल्हू सिद्ध मंदिर में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे । इस मौके पर बड़ी संख्या में  ग्रामीण भी मौजूद रहे। राजेंद्र राणा ने उपायुक्त हमीरपुर को फोन पर कहा कि एडीएम लेवल के अधिकारी को कोल्हू सिद्ध मंदिर में भेज स्थिति का जायजा लिया जाए ताकि लोगों की आस्था और भावना   को पहुंचे नुकसान की भरपाई हो सके। उन्होंने कहा कि तीन दिन से मंदिर में खंडित सामग्री और मलबा पड़ा है जिससे ग्रामीणों की भावनाएं आहत हो रही है। 

Advertisements

उन्होंने नेशनल हाइवे  निर्माण कंपनी के कंस्ट्रक्शन बिंग के जनरल मैनेजर मुकेश गुप्ता को भी फोन कर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी द्वारा नियमों की पालना न करने तथा मंदिरों और रिहायशी इलाकों पर मलबा फेंकने की घटनाओं को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने  पूर्व विधायक राणा को एक  ज्ञापन भी सौंपा जिसमें लिखा गया था कि यदि निर्माण कंपनी शनिवार तक  कोल्हू सिद्ध मंदिर की पवित्रता बहाल नहीं करती और मलबा नहीं उठाती तो रविवार से बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। 

वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के सामने ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को भी रखा । ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दस दिन से बारी पंचायत के कई गांवों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि वह हमेशा लोगों के साथ है तथा लोगों की समस्याएं हल करने के लिए  कड़ा से कड़ा फैसले लेने से गुरेज नहीं करेंगे।  उन्होंने निर्माण कंपनी को लोगों को तंग न करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान, बारी पंचायत के उप प्रधान सुमेश कुमार , ग्रामीण संजीव कुमार, जय राज चौहान, हरबंस सिंह, रजनीश शर्मा , बलवंत सिंह,  कर्मवीर , अनंत राम परमार,दलजीत, तानों देवी , शीला देवी, संतोष कुमार , पवन कुमार , योग राज इत्यादि  मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here