Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh हरचंद बरसट ने पंचायत चुनावों के विजेता उम्मीदवारों को दी बधाईयां

हरचंद बरसट ने पंचायत चुनावों के विजेता उम्मीदवारों को दी बधाईयां

मोहाली/चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने पंचायत चुनावों में विजयी सभी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों का एकमात्र एजेंडा गांव का सर्वपक्षीय विकास होना चाहिए। उन्होंने गांव बरसट की नई चुनी पंचायत को सम्मानित करते हुए सरपंच बने स. नरिंदर सिंह बरसट समेत अन्य गांवों के नये चयनित सरपंचों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनकी अगुवाई में गांवों का विकास तेज़ी से होगा और पंजाब सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकराज की नींव हैं, जो हर पांच साल बाद आते हैं। इनके माध्यम से पंजाब के लोग अपनी आवाज़ उठाते हैं और अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पंचायत का चुनाव करते हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन पंचायत चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

Advertisements

उसी का नतीजा है कि यह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग और पंजाब पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में एक-दो घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि गांव का सरपंच किसी पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे गांव का होता है, जो गांव की तरक्की को पहल देता है। स. बरसट ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई पंचायतों को गांवों के विकास को अहमियत देनी चाहिए, जिसके लिए जरूरी है कि सभी पार्टीबाज़ी और गुटबाज़ी से ऊपर उठकर गांवों और पंजाब के विकास में अपना योगदान दें और पंजाब सरकार की नीतियों को ज़मीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आम लोगों को पंजाब सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिल सके और गांव भी विकास की राह पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि नई पंचायतों को चाहिए कि वे अपने गांवों के सर्वपक्षीय विकास को ध्यान में रखते हुए शानदार बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने सभी नई पंचायतों से अपील की कि वे गांव वासियों के विश्वास को कायम रखते हुए तनदेही और ईमानदारी से काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here