Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh रणजीत सागर डैम से 31 दिनों के लिए पानी की पूर्ण पाबंदी...

रणजीत सागर डैम से 31 दिनों के लिए पानी की पूर्ण पाबंदी रहेगी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के जल संसाधन विभाग ने शाहपुरकंडी डैम में ज़रूरी काम करने और जल भंडार में पानी भरने के लिए रणजीत सागर डैम से 31 दिनों के लिए पानी की पूर्ण पाबंदी रखने का फ़ैसला किया है।

Advertisements

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मौसम और फ़सलों के हालात को मुख्य रखते हुए शाहपुरकंडी डैम के अस्थायी गेट बंद करने और डैम में पानी भरने आदि ज़रूरी कार्यों के लिए 15 जनवरी, 2024 से 14 फ़रवरी, 2024 तक (दोनों दिनों समेत) 31 दिनों के लिए रणजीत सागर डैम से पानी की पूर्ण पाबंदी होगी। यह आादेश नॉर्दर्न इंडिया कैनाल और ड्रेनेज, 1873 (एक्ट 8 ऑफ 1873) के अधीन जारी नियमों के नियम 63 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here