Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस द्वारा 7000 रिश्वत लेते हुये सब इंस्पेक्टर काबू

विजीलैंस द्वारा 7000 रिश्वत लेते हुये सब इंस्पेक्टर काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज तरन तारन जिले के थाना सराए अमानत खां में तैनात सब इंस्पेक्टर (एस.आई.) दिलबाग सिंह को निर्मल सिंह निवासी गाँव कसेल से 7000 रुपए रिश्वत लेते हुये काबू किया गया है। आज यहाँ यह जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि निर्मल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21 (सी) के अंतर्गत उसके भाई दलजीत सिंह के खि़लाफ़ थाना सराए अमानत खां में एफ. आई. आर. नं. 46/ 2023 दर्ज थी और इस मामले की जांच मुलजिम एस. आई. कर रहा था। शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि एस. आई. दिलबाग सिंह ने सरकारी वकील से चालान चैक करवाने और इसको अदालत में पेश करने के एवज में रिश्वत के तौर पर 7000 रुपए माँगे थे।
शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 7000 रुपए रिश्वत लेते हुये मुलजिम एस. आई. को काबू कर लिया। इस सम्बन्धी एस. आई. दिलबाग सिंह के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा-7 के अधीन एफ. आई. आर नंबर 29 तारीख़ 24-08-2023 दर्ज की गई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here