Monday, October 26, 2026
Home Latest स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, स्थानीय दुकानदारों और जरूरतमंदों का सहारा बनें: दीपक नरूला

स्वदेशी वस्तुएं खरीदें, स्थानीय दुकानदारों और जरूरतमंदों का सहारा बनें: दीपक नरूला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोड़ा वंश सभा की एक विशेष बैठक प्रधान दीपक नरूला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर सभा के सरपरस्त एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा तथा चेयरमैन संजीव दुआ विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में त्योहारों के मद्देनजर लोगों से स्वदेशी वस्तुएं खरीदने, ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय दुकानदारों से सामान लेने तथा जरूरतमंद लोगों को सहयोग देने की अपील की गई।

Advertisements

इस अवसर पर प्रधान दीपक नरूला ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे के प्रतीक हैं। इन अवसरों पर हमें अपने आसपास के लोगों की खुशियों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदना उनके कारोबार को प्रोत्साहित करने और स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर सरपरस्त एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि त्योहारों के दिनों में सड़कों और बाजारों में अनेक जरूरतमंद लोग दीपक, मिट्टी के दीये तथा अन्य सजावटी सामान बेचकर अपने परिवारों का पालन-पोषण करने का प्रयास करते हैं। हमें ऐसे लोगों से भी खरीदारी करनी चाहिए, ताकि उनके घरों में भी त्योहार की खुशियां पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि हमारी छोटी-सी खरीदारी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हो सकती है। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना और स्थानीय व्यापारियों को सहयोग देना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सकारात्मक कदम है।

चेयरमैन संजीव दुआ ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इन खुशियों में शामिल हो। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऑनलाइन खरीदारी के बजाय अपने स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदें और जरूरतमंद लोगों द्वारा बेचे जा रहे सामान को भी प्राथमिकता दें। इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा समाज में सहयोग, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।

विजय अरोड़ा ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर खरीदारी करते समय हमें केवल अपनी सुविधा ही नहीं, बल्कि अपने समाज और स्थानीय व्यापारियों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों की आजीविका उनके कारोबार पर निर्भर करती है। यदि हम अपने शहर की दुकानों से खरीदारी करेंगे, तो स्थानीय बाजारों में रौनक बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों को आर्थिक संबल मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस त्योहारों के मौसम में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और जरूरतमंद लोगों से सामान खरीदकर सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करें। इस अवसर पर राजन मनचंदा, विजय अरोड़ा,सुरेश नारंग, गौरव खट्टर, जितेंद्र कुमार, कमलप्रीत सिंह, नीतीश अरोड़ा, दीक्षित अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, दविंद्र अरोड़ा, गुरजोत गुलाटी, सूरज अरोड़ा, अनिल पाहवा, संजीव कथूरिया, पवन अरोड़ा, रणवीर मक्कड़, अमनदीप सिंह, मनी कटारिया, आशीष अरोड़ा, अरविन्द अरोड़ा, सुनील मुखीजा, राजीव मनचंदा, राजकुमार मलिक व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here