Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया दौरा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया दौरा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों का पालन करते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया गया व इस दौरे के दौरान उन्होंने हवालातियों, कैदियों की मुश्किले सुनी व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
सरकार की ओर से जेलों में डोप टैस्ट करवाए जा रहे हैं व सैंट्रल जेल होशियारपुर में कैदियों के डोप टैस्ट करवाए गए। इस संबंधी सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने डाक्टरों से बातचीत करते हुए कहा कि कैदियों के डोप टैस्ट अच्छी तरह लिए जाए व किसी प्रकार की लापरवाही न अपनाई जाए ताकि सरकार की ओर से जारी की गई हिदायतों का पालन सही ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सैंट्रल होशियारपुर में 26 अगस्त को लगाई जाने वाली कैंप कोर्ट संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर उनके साथ जेल सुपरिडैंट श्री अनुराग कुमार आजाद, डिप्टी सुपरिडैंट श्री अमृतपाल सिंह, डिप्टी सुपरिडैंट (सुरक्षा) श्री सर्बजीत सिंह व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी से पवन कुमार मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here