Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर जुटे होशियारपुर के दिग्गज कलाकार, मैडल व ...

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर जुटे होशियारपुर के दिग्गज कलाकार, मैडल व पटका देकर किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर एक गैट-टू-गैदर का आयोजन स्थानीय शिराज़ रिजैंसी में किया गया। इस के मुख्य मेहमान पूर्व एम.पी. अविनाश राये खन्ना थे तथा इसकी अध्यक्षता पफटा होशियारपुर के कोआर्डिनेटर रंगकर्मी कलाकार अशोक पुरी तथा एलायन्स क्लब इंटरनैशनल के वाईस डिस्ट्रिक गर्वनर ऐली. अशवनी कुमार दत्ता ने की। आज के इस आयोजन के प्रोजैक्ट चेयरमैन सुमेश कुमार तथा अमृत लाल थे।

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस जोकि होशियारपुर में पहली बार मनाया गया है, में फाईन आर्टस के प्रोफैसर जसपाल, अध्यापक शशि कुमार, कोरियोग्राफर निर्देशक शिवम, गुरमेल धालीवाल, रविन्द्र मुन्ना, कलाकार अजय सहदेव, महेश कुमार तथा जस्सी पिपलांवाल ने पफटा होशियारपुर द्वारा करवाये गये इस प्रोग्राम की प्रशंसा की तथा अपे विचार सांझे किये। इस अवसर पर मुख्य मेहमान अविनाश राये खन्ना ने बताया कि कलाकारों का मन साफ तथा मानवता के लिए समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि कलाकार समाज में चल रही गतीविधियों से जल्दी ही प्रभावित होता है तथा अपना प्रतिक्रम समाज में अपनी मेहनत गीत, पेटिंग, नाटक या फिल्मों द्वारा पेश करता है। कलाकार की पहली ज़िम्मेवारी समाजिक चेतना को जगाना होना चाहिए। इस अवसर पर पफटा होशियारपुर के कोआर्डिनेटर अशोक पुरी ने बताया कि होशियारपुर ज़िले के अनेकों कलाकार बॉलीवुड तथा पॉलीवुड में अपना नाम चुके हैं। उनको आर्गेनाईज़ होकर कलाकारों की मुश्किलों का समाधान करने तथा ज़रूरतमंद कलाकारों के साथ खड़ा होने की ज़रूरत है।

इस अवसर पर एलायन्स क्लब इंटरनैशनल के वाईस गर्वनर एैली. अशवनी कुमार दत्ता तथा मुख्य मेहमान अविनाश राये खन्ना ने समूह उपस्थित कलाकारों को मैडल तथा एलायन्स पटका देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here