Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur निरंतर हार से बोखलाए खरगे शिष्टाचार की मर्यादायें लांघने के लिए देश...

निरंतर हार से बोखलाए खरगे शिष्टाचार की मर्यादायें लांघने के लिए देश से माफ़ी मांगे: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना ,बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के स्वर्गीय पिता के प्रति बोले गए अपशब्दों पर प्रतिक्रिया दर्ज़ करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष पार्टी की निरंतर हार से इतने बोखला गये है कि वह शिष्टाचार की सभी मर्यादायें भूल गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुराना रिकॉर्ड भी ऐसा ही है उससे पहले कांग्रेस नेतायों ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के स्वर्गीय माता के प्रति अपशब्द प्रयोग किये जिसका पुरे देश ने बुरा मनाया था। खरगे की प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के पिता को लक्ष्य बनाकर की गई टिप्पणी कांग्रेस के विचारक दिवालियेपन की प्रतीक है।किसी भी व्यक्ति के दिवंगत परिवारजनों को अपना राजनीतिक विरोध दिखाने के लिए घसीटना कांग्रेस नेताओं की संस्कृति बन चुकी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि विरोध की भी एक सीमा होती है। राजनीतिज्ञों को उस सीमा के दायरे में रहकर ही बयानबाजी करनी चाहिए। खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के पिता के खिलाफ कहे गए अपशब्द उनकी बौखलाहट को दिखाते है क्योकि उनके भाषण के दौरान किसी कार्यकर्त्ता ने टिप्पणी कर दी थी कि मोदी को हटाना मुश्किल है। जिसे खरगे सहन नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि विरोध सकारात्मक तथा सभ्य भाषा में होने चाहिए न की व्यकितगत द्वेष से भरे खड़े हो। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी देश की 140 करोड़ जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री है। खरगे द्वारा मोदी का विरोध करना सभी देशवासियों का अपमान है। इसलिए खरगे 140 करोड़ देशवासियों से क्षमा याचना निवेदन करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here