Saturday, October 24, 2026
Home Latest नासा ने अपने अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान एक्स-59 को किया पेश

नासा ने अपने अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान एक्स-59 को किया पेश

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अत्याधुनिक सुपरसोनिक विमान एक्स-59 को पेश किया है। पहले यह विमान सुपरसोनिक गति में आते ही कॉनकॉर्ड तेज़ धमाके जैसी ध्वनि करता था। इस विमान को बनाने वाली कंपनी लॉकहीड मार्टिन का कहना है कि इसमें ऐसी धमाकेदार आवाज़ नहीं आएगी। यह विमान 1510 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से उड़ान भरता है और लम्बी दूरी भी कुछ ही घंटों में तय करता है। यह प्लेन आवाज की गति से डेढ़ गुना ज्यादा रफ्तार से आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। नासा 30 वर्षों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है कि कैसे सुपरसोनिक स्पीड पर सोनिक बूम (धमाकेदार आवाज) को कम किया जा सकें।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here