Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर 30 को निकाला जाएगा किसान ट्रैक्टर...

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर 30 को निकाला जाएगा किसान ट्रैक्टर मार्च

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरबंस सिंह संघा, सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गांव पुरहीरां के गुरुद्वारा जाहरा जहूर में शेरगढ़ और पुरहीरां के किसानों की एक बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने लैंड पूलिंग पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में कहा गया कि पंजाब सरकार द्वारा जारी पॉलिसी के तहत किसानों की ज़मीनें छीनी जाने का पूरा विरोध किया जाएगा।

Advertisements

इस बैठक में विभिन्न किसान जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि किसी भी हालत में सरकार को कोई जमीन नहीं दी जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर 30 जुलाई को किसान संगठनों के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे और 24 अगस्त को मुल्लांपुर में की जा रही रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। होशियारपुर में ट्रैक्टर मार्च का रूट पुरहीरां बाईपास , सरकारी कॉलेज चौक, पुरानी कचहरीयां, मिनी सचिवालय के आगे से होते हुए शेरगढ में खत्म होगा। पुरहीरां बाईपास पर इकट्ठा होने का समय सुबह 10:30 बजे का होगा। ठीक 11:00 बजे मार्च शुरू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here