Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग वचनबद्ध: डा. लोकेश...

पिछड़े वर्ग के कल्याण हेतु राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग वचनबद्ध: डा. लोकेश प्रजापति

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए भारतीय संविधान ने इस वर्ग को जो अधिकार दिए हैं उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करवाने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग वचनबद्ध है। यह विचार राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के वाइस चेयरमैन डा. लोकेश कुमार प्रजापति ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए रखे।

Advertisements

इससे पहले लोक निर्माण विभाग रैस्ट हाउस में पहुंचने पर जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया वहीं पंजाब पुलिस की टुकड़ी की ओर से उन्हें गार्ड आफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह, एस.डी.एम. अमित सरीन भी मौजूद थे।

– राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के वाइस चेयरमैन ने अधिकारियों को पिछड़े वर्ग को दी जाने वाली सुविधाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के दिए निर्देश

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के वाइस चेयरमैन डा. लोकेश कुमार प्रजापति नेे कहा कि आयोग के वाइस चेयरमैन होने के नाते उनका कर्तव्य बनता है कि पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं के लाभ को सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए अधिकारी गंभीरता दिखाएं ताकि योज्य व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके।

डा. लोकेश कुमार प्रजापति ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से पिछड़ा वर्ग को दी जाने वाली सुविधाओं व योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, जिला भलाई विभाग, बैंकफिको को निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग तक सही समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इस दौरान उन्होंने जिले में पिछड़े वर्ग की स्थिति, उनको मिलने वाली स्कालरशिप के बारे में भी जानकारी हासिल की।

डा. प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि पटवारी से लेकर सभी संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को पिछड़ा वर्ग को दी जाने वाली सुविधाओं व नियमों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पिछड़ा वर्ग को उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया जाए व उनको अधिकारों के बारे में जागरु क किया जाए ताकि उन्हें उनकी भलाई योजनाओं का सही समय पर लाभ मिल सके। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने आयोग के वाईस चेयरमैन को विश्वास दिलाया कि पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जिले में और प्रभावी ढंग से लागू करवाया जाएगा ताकि पिछड़े वर्ग को उन सभी योजनाओं का लाभ मिल सके जो उन्हें दी गई हैं।

इस मौके पर जिला भलाई अधिकारी लखविंदर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी (से) राकेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी(ए)धीरज वशिष्ट, राज कुमार के अलावा जसपाल सिंह खीवा, संजीव तलवाड़, राजविंदर सिंह, जसपाल, रणजीत राणा, डा. सोहन लाल, हरजीत सिंह मठारु , रणधीर सिंह भारज, आर. पी. सिंह, अमरजीत सिंह, मनोज प्रजापति, कमलदेव प्रजापति, ओ.बी.सी वेलफेयर फ्रंट व आल इंडिया बैकवर्ड क्लास फेडरेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here