डिवाइन स्किल सेंटर पुरहीरा में दुर्गा पूजा एवं डांडिया रास का हुआ आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्रीमती सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल एंड वैल्फेयर सोसायटी की तरफ से डिवाइन स्किल सेंटर पुरहीरा, होशियारपुर में दुर्गा पूजा एवं डांडिया रास का आयोजन किया गया। इसका आरम्भ सोसायटी कि चीफआर्गेनाइजर पूजा शर्मा दुवारा मां दुर्गा कि स्तुति के साथ किया गया। पूजा शर्मा के साथ सभी बच्चो एवम अध्यापकों ने मां दुर्गा का पूजन किया। उन्होंने बताया कि नवरात्रों में डांडिया का अपना ही एक रंग होता है। ये उत्सव के रंग को और भी गहरा कर देता है। हमारे जीवन में जश्न को किसी खास अवसर तक सीमित नहीं होना चाहिए।

Advertisements

आपका सारा जीवन, आपका अस्तित्व ही एक जश्न बन जाना चाहिए। नवरात्रि के दौरान हर उम्र के लोग हर रात डांडिया रास मनाते हैं। इसका चलन वृंदावन से शुरू हुआ। इसकी शुरुआत कृष्ण की लीला और राधा तथा गोपियों के साथ उनके रास से मानी जाती है। सद्गुरु बताते हैं, ‘रस शब्द से मतलब जूस या अर्क है, लेकिन वह जुनून को भी दर्शाता है’।

इसके बाद सभी लडकियों के अलग अलग गानों कि धुनों पर डंडिया रास किया। डांडिया एक तालबद्ध और उल्लास से भरा नृत्य है, जिसमें नाचने वाले अपने दोनों हाथों में करीब 10-12 इंच लंबी डांडिया की छडिय़ां थामे हुए ताल से ताल मिलाते हैं। वे ताल पर नपे-तुले कदम उठाते हुए, दूसरे नर्तकों के हाथों में मौजूद डांडिया की छडिय़ों से अपनी छडिय़ां टकराते हैं। यह श्रद्धा एवं उल्लास का प्रतिक है सारे भारत में इन दिनों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस समय पूजा शर्मा, गुरप्रीत कौर, राजिंदर कौर, मंजीत कौर, छविल अख्तर, ज्योति आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here