Wednesday, October 28, 2026
Home Politics बुजुर्ग सैनिक दम्पति को इंसाफ दिलवाने संबंधी खन्ना ने मानवाधिकार आयोग को...

बुजुर्ग सैनिक दम्पति को इंसाफ दिलवाने संबंधी खन्ना ने मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व सैनिक बुजुर्ग दम्पति पर हो रहे अत्याचारों के चलते इस बुजुर्ग दम्पति को इंसाफ दिलवाने के लिए प्रदेश मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखा। खन्ना ने कहा कि हम सब लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है कि समाज में बुजुर्गो पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

Advertisements

श्री खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस संबंधी बताया कि गत दिनों समाचार पत्र में बताया गया है कि माहिलपुर की बुजुर्ग दम्पति पूर्व सैनिक पाखर सिंह व उसकी पत्नी को उनकी पुत्रवधु उनपर अत्याचार कर रही है तथा उनको उनके घर में दाखिल नहीं होने दे रही है जिसके चलते वह अपनी बेटी के साथ माहिलपुर स्थित एक कोठी में बनी कार गिराज में रहने को मजबूर हैं। समाचार के अनुसार पाखर सिंह अदालत से भी इस संबंध में केस जीत चुका है। अपनी पुत्रवधु द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के विरुध बुजुर्ग दम्पति ने पुलिस विभाग को शिकायत की परंतु पिछले करीब 10 माह से पुलिस के पीछे चक्कर काटने के बावजूद इनकी सुनवाई नहीं हुई।

श्री खन्ना ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि यह सरासर इस बुजुर्ग दम्पति के मानवाधिकारों का हनन है। श्री खन्ना ने इस संबंधी प्रदेश मानवाधिकार को पत्र लिखकर इस बुजुर्ग दम्पति के मानवाधिकारों की रक्षा करने व इन्हें इंसाफ दिलवाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here