Friday, October 23, 2026
Home Himachal बलोह में 103 वर्षीय कौशल्या देवी ने घर से किया मतदान

बलोह में 103 वर्षीय कौशल्या देवी ने घर से किया मतदान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 मई से शुरू हुई घर से मतदान की प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 65 बलोह में 103 वर्षीय कौशल्या देवी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए अपना मतदान कर दिया। बीएलओ  सरोज कुमारी ने बताया कि घर पर आई मतदान टीम को देख कौशल्या देवी खुश हुई और यह  सुविधा देने के लिए उन्होंने  भारतीय चुनाव आयोग का तहदिल से शुक्रिया शुक्रिया भी किया है। 

Advertisements

उधर जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल मतदान टीमें होम वोटिंग के लिए पात्र मतदाताओं के घर-घर पहुंचीं। इन मोबाइल मतदान टीमों ने 12-डी फार्म के माध्यम से घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाया।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 26 मई तक मोबाइल मतदान टीमें पात्र मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि पहले दो दिनों के दौरान जिले भर में कुल 1976 पात्र मतदाता घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here