
जम्मू (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। शिवखोड़ी और कठुआ में आतंकी हमलों के बाद आतंकी फिर से जम्मू में बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। जिसके चलते सुरक्षाकर्मीयों को हाई अलर्ट कर दिया है और इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की फिर से समीक्षा की जा रही है।

पुंछ में बड़े हमले की आशंका
खुफिया एजेंसियों ने जम्मू, राजौरी, पुंछ में किसी बड़े हमले की आशंका व्यक्त की है। राजमार्ग के साथ-साथ संपर्क मार्गों पर भी विशेष नाके स्थापित किए गए हैं। जम्मू के साथ राजौरी-पुंछ में संवेदनशील भवनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सूत्रों की माने तो सीमा पार से आतंकी संगठनों के कुछ संदेश पकड़े गए हैं। यहां बता दें कि तीन दिन में जम्मू क्षेत्र में तीन हमले हुए है।












