Thursday, October 22, 2026
Home Latest जरूरत पड़ने पर बीएस येदियुरप्पा को पोक्सो मामले में किया जाएगा गिरफ्तार:...

जरूरत पड़ने पर बीएस येदियुरप्पा को पोक्सो मामले में किया जाएगा गिरफ्तार: गृह मंत्री

कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर कहा कि जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा को पोक्सो मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की सीआईडी इस पर फैसला करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पर मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने 17 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की थी।  गिरफ्तारी से बचने के लिए येदियुरप्पा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। अदालत ने मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।

Advertisements

सीआईडी ​​ने येदियुरप्पा को यौन उत्पीड़न मामले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन भेजा था। येदियुरप्पा नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि वह दिल्ली में अपनी मौजूदगी का हवाला देते हुए 17 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे। लड़की की मां ने 14 मार्च को सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मां ने आरोप लगाया कि घटना इस साल 2 फरवरी को हुई, जब वे धोखाधड़ी के एक मामले में मदद मांगने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता के पास गए। लेकिन दूसरी तरफ येदियुरप्पा ने आरोपों को खारिज कर दिया है, और उन्हें “निराधार” बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here