Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur श्री राम लीला मंचन में भरत मिलाप का दृश्य देख श्रद्धालुओं की...

श्री राम लीला मंचन में भरत मिलाप का दृश्य देख श्रद्धालुओं की बही अश्रुधारा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से महंत रमिंदर दास जी एवं प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे उत्तर भारत के दूसरे प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में भरत मिलाप का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और उनकी आँखों से अश्रुधारा बह निकली। इस मौके पर श्री राम का भरत के प्रति प्रेम ने सभी का ध्यान मंचन की ओर केन्द्रित कर दिया। इसके उपरांत अयोध्या नगरी में उत्सव मनाया गया और श्री राम लीला मैदान में अति सुन्दर आतिशबाजी का कार्यक्रम पेश किया गया। आसमान में फूटते पटाखों से वातावरण रोशनी से भर गया और इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप देखा और इसके उपरांत प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Advertisements

भरत मिलाप के उपरांत वह घड़ी आ जाती है जब प्रभु को सिंहासन पर विराजमान किया जाना होता है। प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजायमान हो गया। इस मौके पर भरत मिलाप की खुशी में अयोध्या नगरी में उत्सव का माहौल दिखाया गया तथा सभी भक्तों ने नाच-नाच कर हाजिरी लगवाई। प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और गणमान्यों के अलावा सहयोगियों का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को दशहरा महोत्व के अंतिम दिन भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। 

इस अवसर पर शिव सूद, प्रदीप हांडा,  संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, अश्वनी शर्मा छोटा, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, दीपक शारदा, रघुवीर बंटी, कुणाल चतुर्थ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, पुनीत शर्मा, चेतन सूद, प्रमोद शर्मा, आयुष शर्मा, अजय जैन, शिव जैन, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, विकास कौशल, सौरव शर्मा, अनुराग कालिया, मुकेश शर्मा, अमित शर्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here