
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नव वर्ष के शुरुआत में आने वाले लोहड़ी के त्यौहार को जालंधर रोड स्थित श्री दशमेश अकादमी के विद्यार्थियों व स्टाफ ने बहुत धूमधाम से मनाया। खराब मौसम के चलते हुए भी लोहड़ी के त्यौहार को मनाने के हर्षोल्लास में कोई भी कमी नहीं थी । श्री दशमेश अकादमी के विद्यार्थियों द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें त्योहार से संबंधित गीत गायन का आयोजन किया गया वहीं पंजाबी सभ्याचार को दर्शाता यह त्यौहार भंगड़ा और गिद्दा की धूम से सबको मोहित कर गया।

अकादमी के सी.ई.ओ. गुरसेवक कौर व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लोहड़ी व मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और लोहड़ी का इतिहास बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेम प्यार व आपसी भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने त्योहार में अपना योगदान दिया और उसे रोमांचक बनाया ।











