Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur माडल टाउन में सीवरेज जाम की समस्या से लोग त्रस्त, बीमारियां फैलने...

माडल टाउन में सीवरेज जाम की समस्या से लोग त्रस्त, बीमारियां फैलने की आशंका

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के पॉश इलाके माडल टाउन में बाली अस्पताल के समीप इन दिनों लोग सीवरेज जाम की समस्या से बुरी तरह से त्रस्त हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद भी समस्या को ठीक करवाया जाना जरुरी नहीं समझा जा रहा। इस मौके पर डा. जमील बाली, रमनीत वालिया गुल्लू, एडवोकेट राजेश ओहरी, डा. राजेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, अमित शर्मा, सन्नी, श्याम सुन्दर, सलीम इत्यादि ने बताया कि सीवरेज जाम की समस्या के कारण गंदे पानी से उठती बदबू एवं पैदा हो रहे मक्खी-मच्छरों के कारण जीना दूभर बना हुआ है।

Advertisements

उन होंने बताया कि शिकायत के बाद एक बार ठीक भी करके गए, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बदबू के कारण सांस लेना भी मुश्किल है तथा बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर प्रशासन से अपील की कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here