Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को...

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों  के साथ सड़क सुरक्षा माह संबंधी बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन होने के कारण होने वाले हादसों की गंभीर स्थिति से परिचित करवाते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में खुद सावधान होने व बाकियों को भी जागरुक करने का आह्वान किया। बैठक में जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाने की योजना तैयार की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के लिए विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने उपस्थित एन.जी.ओज, पुलिस व आर.टी.ओ को स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा संबंधी रैली व सेमीनार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘माई भारत पोर्टल’ पर युवाओं को सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा, जिसके लिए स्कूलों व कालेजों में सड़क सुरक्षा शपथ, कार्यशालाएं और नुक्कड़ नाटक करवाने की हिदायत दी।

Advertisements

उन्होंने पुलिस व आर.टी.ओ को हेलमेट और सेफ्टी गियर पहनने पर सख्ती करने के निर्देश देते हुए कहा कि नशे में ड्राइविंग और तेज गति पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट का जमीनी स्तर पर अनुपालन यकीनी बनाया जाए। डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों, आपातकालीन देखभाल और ‘गुड समैरिटन्स’ के नियमों के प्रति भी ज्यादा से ज्यादा जागरुकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सडक़ किनारे लगी घास-बूटी को साफ करवाया जाए ताकि सडक़ पर बनी सफेद पट्टी वाहन चालक को साफ दिखाई दे। उन्होंने कहा कि हर वाहन पर रिफलेक्टर लगा होना जरुरी क्योंकि वाहनों पर रिफलेक्टर न होने के कारण अंधेरे व धुंध में हादसे हो जाते हैं। उन्होंने रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी व ट्रैफिक पुलिस को हिदायत की कि वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने के कार्य को अभियान के रुप में लिया जाए और लोगों में ट्रैफिक नियम संबंधी अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जाए।

उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर ही सडक़ हादसे होते हैं, इस लिए ट्रैफिक नियमों की पालना यकीनी बनाया जाए। रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी रविंदर सिंह गिल ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए जा रहे हैं और आवारा पशुओं के गलों में भी रेडियम बैल्ट डाले गए हैं ताकि धुंध में हादसों को रोका जा सके। इस मौके पर कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर, एस.डी.एम होशियारपुर संजीव शर्मा के अलावा सिविल व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here