

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोमल मित्तल आईएएस माननीय डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर एवं डा. हरबंस कौर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर होशियारपुर के आदेशानुसार हिज एक्सीलेंट इंस्टीट्यूट होशियारपुर में प्रिंसिपल डायरेक्टर आशीष सरीन जी के नेतृत्व में प्रशांत आदिया काउंसलर और तानिया वोहरा जिला पुनर्वास केंद्र होशियारपुर की मौजूदगी में नशे और इसके इलाज पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशांत आदिया काउंसलर जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार नशा एक मानसिक बीमारी है, जिसका इलाज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त किया जाता है। उन्होंने नशे के कारण, लक्षण और उससे होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर तानिया वोहरा कौसलर कौसलर जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर ने कहा कि होशियारपुर जिले में नशा मुक्ति केंद्र सिविल अस्पताल होशियारपुर और दसूहा में नशे की लत का इलाज मुफ्त किया जाता है। जिसमें पहले 15-21 दिन तक मरीज का डिटॉक्सिफिकेशन किया जाता है।

इसके बाद मरीज को 90 दिनों के लिए सरकारी पुनर्वास केंद्र मोहल्ला फतेहगढ़ होशियारपुर में भर्ती किया जाता है, जहां व्यक्तिगत परामर्श, समूह परामर्श, आध्यात्मिक परामर्श के साथ-साथ खेल और चिकित्सा भी की जाती है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति उपचार के साथ-साथ प्रमाणित कौशल विकास पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं ताकि मरीज अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पंजाब की ओर से नशा मुक्ति का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाता है, यदि कोई मरीज इलाज के लिए आता है तो नशा मुक्ति केंद्र उसका पूर्ण इलाज करने के लिए प्रतिबद्ध है पंजाब और श्रीमती कोमल मित्तल आईएएस डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर जी के प्रयासों से सेंटर मरीजों को वोकेशनल कोर्स करवाकर दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करता है। यदि कोई व्यक्ति इलाज के लिए आना चाहता है तो वह जिला हेल्प लाइन नंबर 01882-244636 (सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक (केवल कार्य दिवस)) पर संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।











