Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur समय और अनुशासन के साथ-साथ कुछ अन्य जरुरी बातों का भी ध्यान...

समय और अनुशासन के साथ-साथ कुछ अन्य जरुरी बातों का भी ध्यान रखें श्री हनुमान जी के सेवक महावीर दलः गोपी चंद कपूर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से श्री राम भक्त हनुमान जी के स्वरुप निकालने वाली संस्थाओं (महावीर दलों) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मौके पर कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने श्री हनुमान जी के स्वरुप निकालने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि इस बार श्री राम विवाह की शोभायात्रा जोकि 15 अक्टूबर दिन वीरवार को निकाली जाएगी, में समय एवं अनुशासन के साथ-साथ कुछ अन्य जरुरी बातों का भी ध्यान रखा जाए। प्रधान कपूर ने कहा कि शोभायात्रा में स्वरुपों की मर्यादा का पालन करते हुए बड़े पटाखे (बंब) न चलाए जाएं, डीजे की आवाज मध्यम रखी जाए, स्प्रे का प्रयोग न किया जाए तथा यात्रा में बिना रुके चलते रहना आदि जैसी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दिया जाए ताकि किसी को भी परेशानी न हो और दुकानों के बंद होने से पहले समस्त दुकानदार एवं शहरनिवासी प्रभु के दर्शन कर सकें।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं सायं ठीक 5 बजे श्री सनातन धर्म स्कूल (एसडी स्कूल) में पहुंचें तथा यात्रा के विश्राम के उपरांत स्री शक्ति मंदिर नई आबादी में प्रसाद रुपी भोजन ग्रहण करके जाएं। उन्होंने कहा कि यह धर्म का कार्य है और इसे पूरी श्रद्धा एवं भावना के साथ पूर्ण करने में सहयोग करें। इस मौके पर प्रदीप हांडा, संजीव ऐरी, अजय जैन, वरुण कैंथ, शोभायात्रा इंचार्ज दविंदर नाथ बिंदा, सहशोभायात्रा इंचार्ज अश्वनी छोटा, कृष्ण गोपाल आनंद व चेतन सूद, पियूष मल्ली सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here